Sunday 8th of March 2026 05:22:43 AM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Dec 2022 5:56 PM |   547 views

खाद्य एवं पेय पदार्थों में अपमिश्रण पर प्रभावी रोकथाम हेतु चला अभियान

देवरिया- सहायक आयुक्त (खाद्य) -II खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन, देवरिया रमेश चन्द्र पाण्डेय ने बताया है कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी  के आदेश के अनुपालन में खाद्य एवं पेय पदार्थों में अपमिश्रण पर प्रभावी रोकथाम हेतु खाद्य सचल दल, खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन जनपद देवरिया में 02 दिवसीय अभियान चलाते हुए ,कुल 07 खाद्य एवं पेय पदार्थों के नमूने संग्रहित किया गया । 
 
विस्तृत विवरण में कसया ढाला देवरिया से  अजीत कुमार त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा दूध (आनन्दा ब्रांड) का नमूना,  रंजन कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा गाय के दूध का नमूना,  सुभेष कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा दूध का नमूना एवं जंगली जलपान मिष्ठान भटनी के प्रतिष्ठान से लड्डू का नमूना मनीष मल्ल द्वारा संग्रहित किया गया।
 
हनुमान मंदिर राघव नगर देवरिया से संदीप कुमार श्रीवास्तव खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा दूध का नमूना संग्रहित किया गया।
 
तत्पश्चात देवरिया तहसील के इन्दुपुर चौराहे से रंजन कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मद्धेशिया किराना की दुकान से नमकीन (अमर ब्रांड) एवं अजीत कुमार त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जीरा पाउडर (पुष्प ब्रांड) का नमूना संग्रहित किया गया। नमूनों के विश्लेषण परिणाम प्राप्त होने के उपरांत Fssa 2006के अन्तर्गत  कार्यवाही की जाएगी।
 
खाद्य सचल दल का नेतृत्व  शिवेंद्र, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा किया गया ,खाद्य सचल दल में अन्य सदस्य संदीप कुमार श्रीवास्तव , रंजन कुमार श्रीवास्तव , अजीत कुमार त्रिपाठी , सुभेस  कुमार  मनीष मल्ल  शामिल रहे।
Facebook Comments