Monday 22nd of September 2025 02:08:10 PM

Breaking News
  •  22 सितम्बर से लागू होंगी GST की नई दरें ,MRP देखकर ही करे खरीददारी |
  • उत्तराखंड सरकार आपदा प्रभावित धराली के सेब उत्पादकों से उपज खरीदेगी |
  • H-1 B पर खडगे के खोखले नारे बयान पर भड़के पूर्व विदेश सचिव ,किरन रिजिजू ने कांग्रेस को घेरा | 
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Nov 2022 5:13 PM |   550 views

डी0ए0पी0 जनपद में उपलब्ध है – जिलाधिकारी

संत कबीर नगर -जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के विशेष प्रयास से जनपद संत कबीर नगर के खलीलाबाद रैक पॉइंट पर नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड (किसान) कंपनी की डी0ए0पी0 की रैक आज लग गई है, जिससे जनपद को लगभग 18000 बोरी डी0ए0पी0 की प्राप्त हो गई , जो जनपद के सभी क्षेत्रों में  निजी उर्वरक बिक्री केंद्रों पर भेजी जा रही है |
 
इसी प्रकार 14 नवंबर, 2022 तक कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड (गोदावरी) कंपनी की डी0ए0पी0 की रैंक प्राप्त हो जाएगी, जिससे जनपद को लगभग 20000 बोरियां प्राप्त होगी |
 
उक्त जानकारी देते हुए जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी  ने जनपद में डी0ए0पी0 रैक लगाने हेतु राज्य स्तर को पत्र के माध्यम डी0 ए0 पी 0 की मांग की थी |
 
उन्होंने बताया कि इफको कंपनी की डी0ए0पी0 की रैक भी जनपद के लिए काकीनाडा पोर्ट से निकल चुकी है, जो जनपद में 18 नवंबर तक लग जाएगी जिससे लगभग 40000 बोरियां डी0ए0पी0 की प्राप्त हो जाएंगी |
Facebook Comments