Thursday 5th of March 2026 04:21:04 PM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Nov 2022 6:19 PM |   506 views

कुशीनगर के नवागत जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कार्यभार ग्रहण किया

कुशीनगर- नवागत जिलाधिकारी रमेश रंजन ने आज वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर  विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।
 
नवागत जिलाधिकारी ने कोषागार के डबल लॉक में जरूरी अभिलेखों पर हस्ताक्षर कर कार्यभार ग्रहण करने की औपचारिकता पूर्ण की। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात जिलाधिकारी ने सभी दस्तावेजों का मिलान किया।
 
तत्पश्चात जिलाधिकारी अपने कार्यालय कक्ष  जाकर अधिकारीगणों से औपचारिक परिचय लिया। जिलाधिकारी ने कार्यालय कक्ष में हुई अनौपचारिक बैठक में  राजस्व, स्वास्थ्य, विकास विभाग से संबंधित जानकारियां संबंधित अधिकारियों से ली।
 
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी,  अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 देवी दयाल वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश पटारिया, अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, डी सी मनरेगा, डी सी एन आर एल एम, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट उपजिलाधिकारी सी एल सोनकर, तथा वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
Facebook Comments