Thursday 5th of March 2026 02:34:36 PM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Oct 2022 6:57 PM |   835 views

मौर्य वंशियों का स्वर्णिम इतिहास है , आज भी है और कल भी रहेगा- राकेश मौर्य

कुशीनगर /हाटा- आज बुद्धा पब्लिक स्कूल हाटा  में अशोक विजय दशमी मनाई गयी | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार /न्यूज़ एंकर राकेश मौर्य रहे |कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजी कुशवाहा ने किया |

कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री मौर्य द्वारा सम्राट अशोक महान और बुद्ध को पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया | 

बुद्ध वंदना की प्रस्तुति रोशनी कुशवाहा ,राधा यादव , काजल कुशवाहा ने किया | कार्यक्रम का संचालन ऋषिका राज और सुरेन्द्र मौर्य द्वारा किया गया | 

राकेश मौर्य ने अशोक विजय दशमी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आप लोग अपने महापुरुषों के बारे में पढ़िए , जानिये और समाज के लोगो को जागरूक कीजिये | आडम्बर और पाखंड वाद से दूर रहिये | श्री मौर्य ने अशोक धम्म को सार्वभौम धर्म बताया और अशोक के एक धम्म ,एक लिपि और एक भाषा के कार्यों की प्रशंसा की | 

मुख्य अतिथि श्री मौर्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप लोग चन्द्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक के वंशज है | मौर्य वंशियों का स्वर्णिम इतिहास है जो आज भी है और कल भी रहेगा | आपकी रगों में राजशाही खून है आप सभी मिलकर रहें और राजसत्ता हासिल करे , क्योकि राजनीति ही सारे तालो की चाभी है | 

उन्होंने नौजवानों को शायराना अंदाज में समझाते हुए कहा कि- 

” संघर्षो के साए में इतिहास हमारा पलता है 

जिस ओर जवानी चलती है ,उस ओर जमाना चलता है |

डॉ बृजभूषण सिंघानिया ने शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि एक रोटी कम खाइए लेकिन बच्चो को जरुर पढ़ाईए | पढेंगे तभी आगे बढ़ेंगे |

कार्यक्रम अध्यक्ष रामजी कुशवाहा ने कहा कि हमे आंबेडकर , ज्योतिबा फूले , कबीर ,कांशीराम के जीवन से सीख लेनी चाहिए | उनके बातों का अपने जीवन में  अनुसरण करना चाहिए |

कार्यक्रम संयोजक राम आशीष ने सभी आगंतुको का आभार व्यक्त किया | 

उक्त अवसर पर जैनेन्द्र मौर्य ( ब्यूरो प्रभारी ) निष्पक्ष प्रतिनिधि गोरखपुर,  आनंद सिंह( प्रधानाचार्य ), नरेन्द्र कुशवाहा ( असिस्टेंट प्रो .) स्वागत शरण मणि , चौथी कुशवाहा भागवत कुशवाहा , नागेन्द्र तिवारी  , ओम प्रकाश शर्मा , राजेन्द्र भाष्कर ,जनार्दन सिंह , गुडिया , गुड्डू गोस्वामी,प्रियंका कुशवाहा ,रबड़ी कुशवाहा ,पूनम तिवारी ,उषा गुप्ता, खुशबू कुशवाहा, धनेश कुशवाहा , गुड्डू तिवारी ,ओम प्रकाश कुशवाहा आदि लोग प्रमुख से उपस्थित रहें |

Facebook Comments