Thursday 5th of March 2026 09:52:57 AM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Sep 2022 6:09 PM |   702 views

शुध्द ,सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ तथा फलाहार उपलब्ध कराने के लिए अभियान   3 अक्टूबर 2022 तक चलेगा

देवरिया – सहायक आयुक्त (खाद्य )ग्रेड -ll  जनपद देवरिया आर सी पाण्डेय ने बताया है कि आज आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सेक्टर सी अलीगंज उत्तर प्रदेश के निर्देश  के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेश के अनुपालन में नवरात्र त्यौहार पर आम जनमानस एवं व्रती जनों को शुध्द  एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ तथा फलाहार उपलब्ध कराने के लिए अभियान के तृतीय  दिवस में  सलेमपुर तहसील में कुल 7 निरीक्षण कर 3 नमूने एकत्रित किए गए। 
 
विस्तृत विवरण मे मठ वार्ड लार  बाजार  की  मंडी में स्थित गुप्ता जनरल स्टोर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष मल्ल  के द्वारा रामदाना  का लड्डू एवं  खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन श्रीवास्तव द्वारा ज्ञान जनरल स्टोर से सिंघाड़े  के आटे का  नमूना तथा  मठ लार  रोड स्थित मुकेश जनरल स्टोर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ सुभेस कुमार द्वारा मखाने का नमूना एकत्रित किया गया। उपरोक्त कार्यवाही से बाजार में हलचल की स्थिति रही तथा दुकानें बंद होना  शुरू हो गईं।
 
सलेमपुर बस स्टैंड पर ठेलो पर बिक रहे फल जैसे केला, सेव इत्यादि की गुणवत्ता का निरीक्षण किया  गया तथा स्टीकर युक्त एवं सड़े गले फलों को ,जिसकी मात्रा कुल 40 किलोग्राम व  मूल्य लगभग रु 2000 था, नष्ट करा दिया गया एवं विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए कि स्टीकर चिपकाए हुए फलों का विक्रय कदापि ना करें ,स्टीकर निकाल कर के ही फलों को सजाएं।
 
उपरोक्त अभियान अनवरत  3 अक्टूबर 2022 तक चलेगा ,अभियान का निर्देशन/नेतृत्व  मुख्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र ने किया।
Facebook Comments