Thursday 5th of March 2026 09:53:17 AM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Sep 2022 5:10 PM |   676 views

प्रॉस्क्यूशन पोर्टल पर देवरिया की बेहतर स्थिति

देवरिया – गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के अभियोजन विभाग को आईसीजेएम प्रोजेक्ट पर उत्कृष्ट कार्य करने एवं पूरे भारतवर्ष में प्रथम स्थान पाए जाने पर प्रदान किए गए पुरस्कार प्रमाण-पत्र को जिलाधिकारी ने संयुक्त निदेशक अभियोजन अतुल ओझा, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी राजीव कुमार तथा ई-प्रॉस्क्यूशन नोडल अधिकारी अनन्त त्रिपाठी एवं टीम को आज प्रदान किया गया। 
 
इसके साथ ही साथ स्वतन्त्र संगठन द्वारा प्रदत्त देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान SKOCH AWARD GOLD जो उत्तर प्रदेश अभियोजन विभाग के ई-प्रॉस्क्यूशन पोर्टल पर उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए वर्ष 2022 में प्रदान किया गया है, से सम्बन्धित प्रमाण-पत्र भी जिलाधिकारी द्वारा प्रदान किया गया।
 
उत्तर प्रदेश अभियोजन विभाग डिजिटल इंडिया मिशन के तहत लगभग 01 करोड़ डिजिटल एन्ट्री के साथ भारतवर्ष में पहले स्थान पर है। अन्य राज्य उत्तर प्रदेश से बहुत पीछे है। ई-प्रॉस्क्यूशन पोर्टल पर दिन प्रतिदिन के अभियोजन कार्यों को सम्बन्धित सभी अभियोजन अधिकारी डिजिटली फीड करते है, जिससे कार्य विविधता, पारदर्शिता एवं सुगमता परिलक्षित होती है। आपराधिक न्याय प्रशासन को और अधिक प्रभावशाली तथा सशक्त बनाये जाने में ई-प्रॉस्क्यूशन का महत्वपूर्ण योगदान है ।
 
जिलाधिकारी ने ई-प्रॉस्क्यूशन पोर्टल पर जनपद देवरिया की बेहतर स्थिति पर संतोष व प्रसन्नता व्यक्त की तथा संयुक्त निदेशक अभियोजन अतुल ओझा द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश का अभियोजन विभाग सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में प्रथम पूर्ण रूप से डिजिलाइस्ड विभाग बन गया है।
Facebook Comments