Thursday 5th of March 2026 11:19:59 AM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Sep 2022 6:07 PM |   528 views

एक जनपद एक उत्पाद एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

देवरिया- उ०प्र० शासन के निर्देशानुसार “वोकल फार लोकल” एवं आत्म निर्भर भारत योजना अन्तर्गत जनपद देवरिया में एक जनपद एक उत्पाद एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन 23 से 25 सितम्बर 2022 (तीन दिवसीय ) जिला पंचायत परिसर सिविल लाईन देवरिया जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि सदर सांसद  रमापति राम त्रिपाठी द्वारा किया गया। 
 
जनपद देवरिया व अन्य जनपदों के एक जनपद एक उत्पाद से सम्बन्धित उत्पादों तथा जनपद के प्रसिद्ध हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित सजावटी उत्पाद अन्य वस्तुओं की प्रदर्शनी लगायी गयी तथा आत्म निर्भर उ0प्र0 को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने हेतु जनपद के 13 बड़े निवेशकों को स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
 
उन्होने प्रदर्शनी में आये सभी लोगों को कुछ न कुछ खरीद कर जाने हेतु प्रेरित किया। जनपद देवरिया को स्वरोजगार व हुनर से भरा एवं आत्मनिर्भर, विकसित बनाने हेतु मुख्य अतिथि द्वारा सम्बोधन भी दिया गया। उपायुक्त उद्योग ने विभागीय योजना की प्रगति पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा अवगत कराया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में जनपद देवरिया ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 
 
उक्त प्रदर्शनी में रविन्द्र प्रताप मल्ल वरिष्ठ उपाध्यक्ष उ०प्र० उद्योग व्यापार मण्डल, रवीन्द्र कुमार मुख्य विकास अधिकारी, ज्ञानधन सिंह अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जे०पी० जायसवाल मण्डल अध्यक्ष आई०आई०ए०,  भारती शर्मा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भा० ज०पा०, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, समस्त जिला समन्वयक बैंक, अभय कुमार सिंह, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, उपायुक्त वाणिज्य कर व संतोष प्रकाश राव सहायक प्रबन्धक उद्योग तथा समस्त स्टाफ उद्योग एवं उद्यमी उपस्थित रहें।
 
कार्यक्रम के अन्त में उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन द्वारा सभी आगन्तुकों का सादर धन्यवाद व आभार प्रकट किया गया।
Facebook Comments