Thursday 5th of March 2026 10:07:20 AM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Sep 2022 7:07 PM |   428 views

प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगायी गयी

गोरखपुर -संस्कृति एवं सूचना विभाग, उ0प्र0 के संयुक्त तत्वावधान में आज  गोरखपुर के नौका विहार स्थित महन्त दिग्विजयनाथ पार्क में पूर्वान्ह 11.00 बजे से भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगायी गयी। जिसका लोकार्पण गोरखपुर के महापौर  सीताराम जायसवाल एवं महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने किया। 
 
उक्त प्रदर्शनी में नरेन्द्र मोदी के प्रारम्भिक जीवन से वर्तमान जीवन काल तक के व्यक्तित्व व कृतित्व को क्रमबद्ध ढंग से दर्शाया गया है। जिसमें विभिन्न योजनाओं जैसे- गरीबों के लिए पक्के आवास, निः शुल्क बिजली कनेक्शन, उज्ज्वला योजनान्तर्गत गरीबों को फ्री गैस सिलेण्डर का वितरण, कोविड-19 टीकाकरण एवं कुशल प्रबन्धन, खेल को बढ़ावा देने आदि के लिए प्रेरणास्पद कार्यो। एवं योजनाओं का चित्रण प्रदर्शनी के माध्यम से किया गया है।
 
प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए महापौर सीताराम जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री  का व्यक्तित्व व कृतित्व देश को समर्पित है। उनके कुशल नेतृत्व में देश अन्तर्राष्ट्रीय क्षितिज पर कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। 
 
उक्त अवसर पर राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर (संस्कृति विभाग, उ0प्र0) के उप निदेशक डाॅ0 मनोज कुमार गौतम व जिला सूचना अधिकारी  प्रशान्त कुमार श्रीवास्तव सहित महामंत्री देवेश श्रीवास्तव, कार्यक्रम प्रमुख/उपाध्यक्ष कार्यसमिति  राहुल श्रीवास्तव, शशिकान्त सिंह, अच्युतानन्द शाही, ओमप्रकाश शर्मा, इन्द्रमणि उपाध्याय, वीरेन्द्र नाथ पाण्डेय, जितेन्द्र चौधरी जीतू, पार्षद रमेश गुप्त, गौरव तिवारी तथा डाॅ0 पशुपतिनाथ सिंह आदि सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Facebook Comments