Thursday 5th of March 2026 09:53:15 AM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Sep 2022 5:14 PM |   586 views

कैरियर गाइडेंस सेमीनार का हुआ आयोजन

लखनऊ -डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में अधिष्ठाता छात्र कल्याण के सौजन्य से मा  कुलपति प्रो. राणा कृष्ण पाल सिंह जी की अध्यक्षता में कैरियर गाइडेंस सेमीनार का  आयोजन किया गया |

उक्त कार्यक्रम में लखनऊ एकेडमिक आई. ए. एस. बॉयजुज (Byju’s) से सिद्धार्थ सिंह एवं संजीव ने प्रतियोगी परीक्षाओं (यू.पी.एस.सी.)की चुनौतियों के बारे में विद्यार्थियों को बताया कि किस तरह से आई.ए.एस., आई. पी.एस. एवं आई.एफ.एस. इत्यादि की परीक्षाओं की तैयारी करना है |

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा कृष्ण पाल सिंह, प्रो. ए. के. दुबे, प्रो. पी. राजीव नयन, उप कुलसचिव अनिल कुमार मिश्रा, बॉयजुज (Byju’s) से सिद्धार्थ  सिंह मंच पर उपस्थित रहे |

इस सेमीनार में विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थीगण उपस्थित रहे | उक्त सेमीनार कार्यक्रम का सफल संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. आशुतोष पाण्डेय द्वारा किया गया |

Facebook Comments