Thursday 5th of March 2026 05:36:41 AM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Aug 2022 6:06 PM |   740 views

डा. धीरेन्द्र बहादुर सिंह को उ. प्र. हिन्दी संस्थान, लखनऊ में लेखन सम्मान से सम्मानित किया गया

लखनऊ -डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ के भौतिक विज्ञान विभाग में सहायक आचार्य के पद  पर कार्यरत डा. धीरेन्द्र बहादुर सिंह को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ द्वारा संचालित बाल साहित्य संवर्धन योजना के अंतर्गत बाल साहित्य वर्ष 2021 के बाल साहित्य सम्मानों में ” जगपति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान ” से सम्मानित किया गया, जिसमें सम्मान की धनराशि रु 51,000=00 है | सम्मानित साहित्यकारों को पुरस्कार धनराशि, अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया जायेगा |

डा धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने एम. टेक. मौलाना आजाद  राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल से करने के पश्चात केंद्रीय औषधि अनुसंधान केंद्र एवं लखनऊ विश्वविद्यालय एवं केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सी०डी०आर०आई०) से पीएच.डी. की उपाधि एवं उत्कृष्टता के निमित्त कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय, अमेरिका से डी.एस.सी. एवं सार्क  विश्वविद्यालय से मानद डी. लिट् की उपाधि प्राप्त की है | डॉ० सिंह द्वारा 50 से अधिक पुस्तकों के साथ ही साथ सैकड़ों सम्मान/पुरस्कार प्राप्त कियें जा चुके हैं।

Facebook Comments