Thursday 5th of March 2026 05:11:16 AM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Aug 2022 6:25 PM |   396 views

जिलाधिकारी ने गायन, वादन, कत्थक नृत्य के कलाकारों को दिया प्रमाण पत्र

सुलतानपुर- जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा शुक्रवार को जनता दर्शन के पश्चात कलेक्ट्रेट में अशोक एवं त्रिपुरारी महाराज शिक्षा पारम्परिक कथक नाट्य सांस्कृतिक केन्द्र कोईरीपुर, सुलतानपुर शिक्षारत गायन, वादन, कथक नृत्य के कलाकार कु0 दृष्टि सिंह, कु0 प्रिया पाण्डेय, कु0 दिव्या तिवारी, कु0 रिश्तिा तिवारी व मो0 सद्दाम हुसैन को प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। 
 
अशोक एवं त्रिपुरारी महाराज शिक्षा पारम्परिक कथ्क नाट्य सांस्कृतिक केन्द्र मुख्यालय कोईरीपुर (शाखा) दुर्गा मार्केट पुरानी हनुमानगढ़ी के पीछे गायन, वादन, कथक नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसकी मान्यता भातखण्डे संगीत विद्यापीठ केसरबाग, लखनऊ द्वारा प्राप्त है।
 
इस अवसर पर पारम्परिक कथ्क नटवरी के सुप्रसिद्ध अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार अशोक महाराज मौजूद रहे। 
Facebook Comments