Wednesday 4th of March 2026 04:47:56 PM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 May 2022 6:21 PM |   583 views

19 वाहन सीज तथा 16 वाहन का कटा चालान

देवरिया- सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ने बताया है कि शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में अवैध स्टैण्ड पर संचालित तथा ओवलोडिंग करने वाली तथा बिना फिटनेस संचालित होने वाली वाहनों के विरूद्ध परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा एक संयुक्त कार्यवाही  22 तथा 23 मई को सम्पन्न की गयी|

इस कार्यवाही में कुल 06 प्राइवेट बस, 12 आटो / ई-रिक्शा तथा 01 स्कूल बस को पुलिस लाइन में सीज किया गया। इसके साथ ही 10 ट्रकों का ओवरलोडिंग, 06 का अन्य अभियोग में चालान किया गया। इस प्रकार इस अभियान में कुल 19 वाहन सीज तथा कुल 16 वाहन को चालान किया गया|

Facebook Comments