Wednesday 4th of March 2026 04:49:36 PM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Apr 2022 3:53 PM |   1256 views

गाँव में प्रतिभा की कमी नही – अर्चना

जंगल ठकुरही- देवरिया से लगभग 10 km की दूरी पर स्थित गाँव जंगल ठकुरही है , इस गाँव के निवासी राम निवास प्रजापति की बेटी अर्चना ने जनपद देवरिया  का नाम रोशन किया है | अर्चना ने IIT JAM -2022 पास किया है जिनकी  ALL INDIA RANK- 178 है | 

अर्चना ने हाई स्कूल 90 प्रतिशत और इन्टर 83 प्रतिशत अंको के साथ गंगा प्रसाद इंटरकॉलेज  मझगावा से और बाबा राघव दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरिया से बी. एस .सी. 75 प्रतिशत अंको के साथ पास किया है |

अगर मन में दृढ संकल्प हो तो व्यक्ति कुछ भी कर सकता है आपको बताते चले कि अर्चना के घर की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नही है फिर भी अर्चना ने अपनी लग्न और मेहनत से यह काम किया है | 

निष्पक्ष प्रतिनिधि को दिए गये साक्षात्कार में अर्चना ने कहा कि गाँव में प्रतिभा की कमी नही है | अगर यहाँ के बच्चों को पठन – पाठन से सम्बंधित जानकारी , अच्छी किताबे मिलें तो ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी राष्ट्रीय फलक तक आ सकतें हैं |

Facebook Comments