Wednesday 4th of March 2026 09:38:59 AM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 Apr 2022 6:34 PM |   672 views

मुख्यमंत्री द्वारा कल से ‘‘स्कूल चलों अभियान’’ का शुभारम्भ किया जाएगा

                फाइल फोटो 
 
अमेठी – मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  द्वारा ‘‘स्कूल चलो अभियान’’ कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद श्रावस्ती में  04 अप्रैल 2022 को पूर्वान्ह 10 बजे किया जाएगा।
 
‘‘स्कूल चलों अभियान’’ के शुभारम्भ कार्यक्रम/उद्घाटन समारोह सहित  मुख्यमंत्री के भाषण का सजीव  प्रसारण बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी विद्यालयों सहित जनपद अमेठी के  समस्त प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों में टी0वी0/एल0ई0डी0 स्क्रीन के माध्यम से छात्र-छात्राओं/अभिभावको को दिखाया जाएगा, जिससे ‘‘स्कूल चलों अभियान’’ का संदेश सभी विद्यालयों में बच्चों/अभिभावको/जन सामान्य तक पहुचाया जा सकें।
 
मुख्यमंत्री  द्वारा ‘‘स्कूल चलों अभियान’’ के शुभारम्भ कार्यक्रम के संबंध में आहूत किये गये वीडियो कॉफ्रेसिंग में मुख्य सचिव द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों को  कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराने से सम्बंधित आवश्यक व्यवस्थाओं (टी0वी0/स्क्रीन/इण्टरनेट कनेक्टिविटी) को सुनिश्चित कर लिये जाने के निर्देश दिये गये है। सम्पूर्ण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के यू-ट्यूब लिंक https://youtu.be/IYa9P5gJmns पर देखा जा सकेगा। 
 
मुख्यमंत्री द्वारा स्कूल चलो अभियान  कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर जनपद स्तर पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाए जाने हेतु प्राथमिक विद्यालय धनी जलालपुर विकास खंड गौरीगंज में 4 अप्रैल 2022 को प्रातः 10:00 बजे सुनिश्चित किया गया है।
Facebook Comments