Wednesday 4th of March 2026 06:44:08 AM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Mar 2022 6:25 PM |   908 views

कृषि तकनीक अनुप्रयोग अनुसंधान कानपुर के निदेशक डॉ यू एस गौतम ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण

देवरिया – कृषि तकनीक अनुप्रयोग अनुसंधान कानपुर के निदेशक डॉ यू एस गौतम ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया | कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना भाटपार रानी देवरिया का भ्रमण करते हुए उन्होंने केंद्र को तकनीकी रूप की ओर विकसित किए जाने पर बल दिया।

उन्होंने केंद्र पर लगे गुड इकाई को शुरू करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान उन्होंने केंद्र पर लगे फसलों का अवलोकन किया।  डॉक्टर सिंह ने केंद्र पर चलाए जाने वाले सीड हब दलहन के अंतर्गत दलहनी फसलों के बीज उत्पादन को बढ़ाने के लिए निर्देश दिया।

इसके साथ ही डॉक्टर सिंह ने सीसा हब गोरखपुर प्रभारी अजय सिंह पुंडीर के साथ गौरी बाजार के केशवबारी गांव में सीसा परियोजना के अंतर्गत लगे शून्य कर्षण विधि से लगे गेहूं के परीक्षणों का अवलोकन किया।

भ्रमण के दौरान केंद्र के प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉक्टर आर पी साहू , सेवा निवृत प्रोफेसर  आर पी मौर्य तथा सीसा हब गोरखपुर के वैज्ञानिक अजय सिंह पुंडीर उपस्थित रहे।

Facebook Comments