Saturday 20th of September 2025 06:32:43 PM

Breaking News
  • करण जौहर को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत ,बिना परमिशन तस्वीर या आवाज़ के इस्तेमाल पर रोक |
  • ऑनलाइन गेमिंग कानून एक अक्टूबर से होगा लागू – वैष्णव |
  • शिवकाशी में नए डिज़ाइन के पटाखों की मांग ,दिवाली से पहले ही कारोबार में चमक की उम्मीद |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Feb 2022 7:37 PM |   604 views

यूक्रेन में फसे लोगो के लिए , उनके परिजन उनकी सूचना हेल्पलाइन नंबर दें

                                    फाइल फोटो 
देवरिया- अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र सिंह ने जनपद देवरिया के समस्त नागरिकों को अवगत कराया है कि यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों के दृष्टिगत यूक्रेन से आने-जाने के लिये सभी कामर्शियल फ्लाइट एवं यूक्रेन का एयर स्पेस बन्द है।
 
भारतीय दूतावास, कीव,यूक्रेन में मौजूद सभी भारतीय (भारतीय विद्यार्थियों व अन्य लोगों) को सम्भावित मदद पहुंचाने के लिए विदेश मंत्रालय, भारत सरकार तथा भारतीय दूतावास, कीव, यूक्रेन द्वारा हेल्प लाइन संचालित किया गया है।
 
जिसका हेल्प नंबर +38 0997300483, +38 0997300428, +38 0933980327, +38 0635917881, +38 0935046170 तथा वेबसाइट https://www.eoiukraine.gov.in/index.php एवं www.indianembassywarsaw.gov.in है।
 
विदेश मंत्रालय भारत सरकार के हेल्पलाइन नम्बर +91 1123012113, +91 1123014104, +91 1123017905 व कन्ट्रोल रूम का नंबर 1800118797(New Delhi) है। ईमेल situationroom@mea.gov.in है। 
 
उत्तर प्रदेश विद्यार्थी/व्यक्ति जो यूक्रेन में मौजूद है,उन्हें स्वदेश लौटने की कार्यवाही के लिए राज्य स्तर कन्ट्रोल रूम संचालित है,  राज्य कन्ट्रोल रूम का (24×7) टोल फ्री हेल्प लाईन नम्बर 0522-1070, मोबाईल नम्बर- 9454441081 तथा ईमेल आईडी rahat@nic.in है।
 
जनपद देवरिया के विद्यार्थियों व अन्य लोगों जो यूक्रेन में फसे हैं, उनके परिजन उनकी सूचना (निर्धारित प्रारूप पर) फोन नं०-05568-222505 पर नोट  करा सकते है अथवा ई-मेल-ddmadeoria@gmail.com पर ईमेल कर सकते है।
Facebook Comments