Wednesday 5th of November 2025 04:06:13 PM

Breaking News
  • बिहार चुनाव -पहले चरण का प्रचार थमा ,121 सीटों पर 6 नवम्बर को मतदान|
  • बिलासपुर ट्रेन दुर्घटना-यात्री मालगाड़ी की भीषण टक्कर में 4 की मौत ,कई घायल |
  • बंगाल में अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेशी ब्लॉगर गिरफ्तार,2018 में भारत आया था | 
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Nov 2021 4:52 PM |   641 views

डीएम व एसपी द्वारा आज किया गया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

देवरिया – जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन  पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र द्वारा  आज जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। एक-एक बैरको की सघन तालाशी ली गयी।  
 
इस दौरान एक-एक बैरक को खगाल करके आपत्तिजनक वस्तुओं की संघन चेकिंग करायी गयी। एक घंटे से ज्यादा यह अभियान चला।  कोई आपत्तिजनक वस्तु नही मिली। खानपान की व्यवस्था एवं साफ सफाई का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सभी वस्तुएं जेल मैटेरियल मैनुअल और मानक अनुसार पायी गयी।   
  
आज डीएम व एसपी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ औचक जिला कारागार पहुॅचें। पाकशाला में बन रहे भोजन आदि को भी देखा गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा भोजनालय में बन रही रोटी के गुणवत्ता का परख किया गया। 
  
जिलाधिकारी ने जेल परिसर स्थित अस्पताल में जाकर मरीजों से बात की तथा उन्हें मिल रही चिकित्सा के विषय मे जानकारी प्राप्त की।  उन्होंने दवाओं की उपलब्धता को भी देखा।  
 
जिलाधिकारी ने जेल परिसर के भीतर चल रहे निर्माण कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया तथा कार्य की गुणवत्ता को मानकानुसार पाया। औचक निरीक्षण के दौरान किसी भी कैदी ने किसी भी तरह की समस्या जिलाधिकारी को नहीं बताई। 
 
इस दौरान क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी, कोतवाल राजू सिंह  डिप्टी जेलर किशोर कुमार दीक्षित, वंदना त्रिपाठी, वंदना सहित जेल प्रशासन एवं  विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
Facebook Comments