Thursday 5th of March 2026 06:55:17 PM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Oct 2021 5:19 PM |   688 views

शिव की महिमा

 
औधड दानी शिव की कृपा 
जब हम पर हो जाएगी 
बडी से बडी बाधाएँ 
पल भर में दूर हो जाएगी। 
 
करते रहोगे जब तक 
निशि दिन उनका ध्यान 
पूर्ण होते रहेंगे 
दिल के सारे अरमान। 
 
आप सदैव सच्चे मार्ग 
पर चलते रहिए 
शिव पर अपनी 
आस्था बनाए रखिए। 
 
कभी किसी के मन को 
ठेस ना पहुँचाए आप 
ईश्वर सब देख रहे 
यह ध्यान रखिए आप। 
 
यदि सच्चे भक्त हो 
तुम उस महाकाल के 
तो पत्थर मत रखना 
किसी के रास्ते में। 
 
धन्यवाद दे आप 
शिव की महिमा का
जो उन्होने आपको
मानव का जीवन दिया। 
 
दिव्या चौबे ,बलिया
Facebook Comments