Saturday 7th of March 2026 07:19:33 PM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Sep 2021 2:00 PM |   512 views

हिंदी

हर इक हिन्दोस्तानी के हृदय में है पली हिंदी
सुनी भाषा अनेकों पर लगी सबसे भली हिंदी 
 
हज़ारों काम जब होने लगे हिंदी में संपादित,
विदेशी भूमि पर पथ से ज़रा भी ना टली हिंदी 
 
हमारी आत्मा को कर रही मुरली सी वो झंकृत
सुनी जो श्याम के मुख सी ,सुरीली सांवली हिंदी 
 
हमें है प्रेम हिंदी से हमारी जान हिंदी है,
रगों में रक्त बन हर वक्त है दौड़ी चली हिंदी 
 
प्रशंसा हर तरफ इसके लचीलेपन की होती है
सभी के स्नेह के मजबूत सांचे  में ढली हिंदी 
 
हमारी राजभाषा है इसे शत बार वन्दन है
जड़ें अद्भुत पड़ीं गहरी,नहीं है खोखली हिंदी
 
– डॉ कादम्बिनी सिंह
Facebook Comments