Wednesday 14th of January 2026 02:04:02 AM

Breaking News
  • मकर संक्रांति की शुभकामनाये |
  • 1o मिनट डिलीवरी पर सरकार की ना ,bilinkit,zomato को सख्त निर्देश ,अब सुरक्षा पहले |
  • सोनिया गाँधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोलीं – मनरेगा पर चलाया बुलडोज़र |
  • अब मेक इन इंडिया के तहत बनेगे 114 राफेल |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Jun 2021 5:52 PM |   595 views

एडीएम प्रशासन एवं एडिशनल एसपी ने किया नगर में भ्रमण,मास्क लगाने पर दिया जोर

देवरिया( ब्यूरो ) – आज अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुवर पंकज एवं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर नगर में पैदल भ्रमण कर कोविड प्रोटोकॉल के पालन की वास्तविकता को जाना। इस दौरान उन्होने लोगों से मास्क लगाये जाने की अपील भी किये तथा मास्क नही लगाने वालो को हिदायद भी दी।
 
अधिकारी भ्रमण के दौरान लोगो से कहा कि कोविड गाइडलाईन का पालन करें क्योकि बचाव ही इस बीमारी से सर्वोत्तम उपाय है। मास्क जरूर लगाएं। अति आवश्यक होने पर ही घरों से निकले। उन्होंने कहा कि इस बीमारी  से सतर्क रहे। बीमारी से सावधानी व सतर्कता बरतने की जरूरत है। आज दोनो अधिकारी एक साथ अपने दल बल के साथ नगर में पैदल भ्रमण किये।
Facebook Comments