Saturday 7th of March 2026 10:45:39 PM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 May 2021 5:56 PM |   584 views

आज नगरपालिका द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलो का कराया गया सैनिटाइजेशन

देवरिया – जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के निर्देशानुसार सभी नगरपालिका/नगर निकायो द्वारा प्रतिदिन कोविड-19 से रोकथाम एवं बचाव के लिये नियमित रुप से सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में नगरपालिका परिषद देवरिया द्वारा नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलो पर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया।
 
आज नगरपालिका परिषद द्वारा जिन जगहों पर प्रमुख रुप से सैनिटाइजेशन कराया गया, उसमें सावित्री हास्पिटल, दानोपुर, कोविड-19 हास्पिटल, सीएमओ कार्यालय, जिला चिकित्सालय, रामगुलाम टोला आदि विभिन्न जगहों पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया।
 
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रोहित सिंह द्वारा बताया गया कि आगे भी नगर क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन एवं फागिंग का कार्य कराया जाता रहेगा।  
Facebook Comments