Tuesday 16th of December 2025 10:47:38 PM

Breaking News
  • चुनाव हारने के बाद गलत धारणाए फैला रही कांग्रेस ,जे पी नड्डा बोले बिहार में SIR पर लगाई मुहर|
  • MGNAREGA में बदलाव को लेकर केंद्र पर बरसे राहुल गाँधी ,कहा -यह महात्मा गाँधी के आदर्शो का अपमान|
  • GEN -Z प्रोटेस्ट के बाद नेपाल में चुनाव की घडी ,प्रचार अभियान जोरो पर |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 May 2021 1:31 PM |   1675 views

शुरुआती रुझानों में बंगाल में टीएमसी की बंपर लीड, भाजपा काफी पीछे, असम में भगवा दल को बढ़त

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आ रहे हैं। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल है। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना ली है। तृणमूल कांग्रेस  लगभग 187 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भाजपा 100 सीटों के आसपास है। लेफ्ट गठबंधन के खाते में फिलहाल कुछ भी जाता दिख नहीं रहा जबकि अन्य के पास 3 सीट जाती हुई दिखाई दे रही है।

बात असम की करें तो यहां भगवा दल ने कांग्रेस गठबंधन के ऊपर भारी बढ़त ले ली है। अब तक के रुझानों के मुताबिक भाजपा 83 से ज्यादा सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस गठबंधन 39 सीटों पर आगे चल रही है। केरल में मुख्यमंत्री पी विजयन के नेतृत्व में एलडीएफ गठबंधन 87 सीटों पर आगे है जबकि यूडीएफ गठबंधन 48 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा फिलहाल 4 सीटों पर आगे है। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ एआईएडीएमके को भारी नुकसान होता हुआ दिखाई दे रहा है जबकि डीएमके गठबंधन 141 सीटों के साथ आगे चल रही है।

Facebook Comments