Saturday 7th of March 2026 10:31:09 AM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Apr 2021 4:25 PM |   635 views

अदिति पहले दौर के बाद संयुक्त 70वें स्थान पर

रैंचो मिराज (अमेरिका)- भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने इस साल के पहले मेजर एएनए इन्स्परेशन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में एक ओवर 73 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त 70वें स्थान पर हैं।

अदिति अपने 16वें मेजर में खेल रही हैं। उन्होंने 10वें होल से शुरुआत की और उसी में शॉट गंवा दिया। अगले 10 होल में उन्होंने पार स्कोर बनाया।

उन्होंने अपनी एकमात्र बर्डी पार-4 वाले तीसरे होल में बनायी लेकिन पार-3 के पांचवें होल में वह बोगी कर गयी। इसके बाद अदिति बाकी होल में पार स्कोर बनाने में सफल रही।

अदिति चौथी बार एएनए इन्स्परेशन में खेल रही हैं। वह 2017 में संयुक्त 42वें स्थान पर रही थी जो उनका इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। किसी मेजर में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन संयुक्त 22वां स्थान है जो उन्होंने 2018 में ब्रिटिश ओपन में हासिल किया था। थाईलैंड की पैटी तवातनाकित ने छह अंडर 66 का कार्ड खेला और पहले दौर के बाद बढ़त हासिल की।

( भाषा ) 

Facebook Comments