Thursday 5th of March 2026 06:19:37 PM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Nov 2020 3:48 PM |   493 views

93 वर्ष के हुए आडवाणी मोदी ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली-  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनकी लंबी आयु की कामना करते हुए कहा कि पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। वह पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ही देशवासियों के प्रत्यक्ष प्रेरणास्रोत हैं। मैं उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

भारत की राजनीति में भाजपा को एक प्रमुख शक्ति के रूप में स्थापित करने में आडवाणी की अहम भूमिका रही है।वह शनिवार को 93 वर्ष के हो गए।

Facebook Comments