Saturday 7th of March 2026 09:17:52 AM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Nov 2020 4:28 PM |   531 views

उप नगरीय मार्ग पर और 753 लोकल ट्रेनें बहाल

मुम्बई-  रेल अधिकारियों ने मुम्बई की लोकल ट्रेनों में भीड़-भाड़ कम करने के लिए सोमवार को 753 और विशेष सेवाएं शुरू कर दी। इसके साथ ही उपनगर नेटवर्क पर अब 2,773 ट्रेनें चलेंगी।

अधिकारियों ने बताया कि रेल अधिकारियों ने उपनगर की 3,141 सेवाओं में से 88 प्रतिशत सेवाएं बहाल कर दी हैं। कोविड-19 महामारी के फैलने से पहले यहां उपनगर नेटवर्क पर 3,141 ट्रेनें चलती थीं।

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन से पहले मध्य रेलवे (सीआर) 1,772 ट्रेनें और पश्चिमी रेलवे (डब्ल्यूआर) पर 1,367 ट्रेनें चलती थीं। मुम्बई में आपात एवं आवश्यक सेवाओं में शामिल लोगों के लिए जून में लोकल ट्रेन सेवाओं को शुरू किया गया था।

सीआर और डब्ल्यूआर ने रविवार को जारी किए गए संयुक्त बयान में कहा कि उपनगर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ से निपटने के लिए मध्य रेलवे ने अपने मार्गों पर और 552 तथा पश्चिमी रेलवे ने अपने मार्गों पर 201 और ट्रेनें बढ़ाई हैं। प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ रेलवे, सामाजिक दूरी बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए धीरे-धीरे अपनी उपनगरीय सेवाएं बढ़ा रहा है।

Facebook Comments