Sunday 22nd of March 2026 04:08:57 PM

Breaking News
  • बंगाल में अघोषित आपातकाल ममता बनर्जी का आरोप -बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है चुनाव आयोग |
  • अयोध्या से राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा सन्देश ,राम राज्य के आदर्शों से ही बनेगा विकसित भारत |
  • ईरान पर होगा अब तक का सबसे बड़ा आक्रमण,ट्रम्प के सहयोगी की सीधी चेतावनी कहा – तैयार रहे तेहरान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Jul 2020 5:36 PM |   515 views

यूपी में हर शनिवार और रविवार को रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन

लखनऊ- योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सप्ताह के अंतिम दो दिन यानी हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।

अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना)  अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के मकसद से सप्ताहांत में लॉकडाउन लागू किया जाएगा। यह आगामी सप्ताह शनिवार और रविवार से लागू होगा। 

अवस्थी ने बताया कि सप्ताहांत के लॉकडाउन वाले दिनों में बाजार और कार्यालय बंद रहेंगे हालांकि बैंक खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन प्रदेश के शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में लागू किया जाएगा। अवस्थी ने बताया कि यह सावधानी कोरोना वायरस संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि शनिवार और रविवार को होने वाली बंदी से आर्थिक गतिविधियों को पूरी तरह मुक्त रखा जाएगा।

Facebook Comments