Saturday 17th of January 2026 09:24:32 AM

Breaking News
  • भारत में शिया मुस्लिम ईरान के समर्थन में उतरे ,कारगिल से लेकर लखनऊ तक उठ रही आवाजें |
  • पंजाब केसरी समूह का मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र , सरकार पर लगाया प्रेस को डराने और छापेमारी का आरोप |
  • उत्तर प्रदेश में आजकल खिल रही धूप ,ठंड से मिली राहत|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 May 2020 3:50 PM |   535 views

मजदूरों के घर लौटने का रेलभाडा कांग्रेस वहन करेगी – सोनिया गांधी

नई दिल्ली – लॉक डाउन  के कारण बहुत सारे मजदूर अनेको प्रदेशो में फसें हुए हैं |सरकार द्वारा उनके घर  लौटने की व्यवस्था पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने कड़ी आलोचना की है | जो मजदूर राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देता है , इस कठिन घडी में सरकार उन लोगो से किराया ले रही है , यह अन्याय है | सोनिया गांधी ने  बयान देते हुए कहा कि मजदूरो के घर लौटने का किराया कांग्रेस वहन करेगी |उन्होंने यह भी कहा कि रेल मंत्रालय प्रधानमंत्री के कोरोना फण्ड में 151 करोड़ रूपये का सहयोग दे सकता है किन्तु इस आपदा की घडी में निःशुल्क रेल  यात्रा की व्यवस्था क्यों नही कर रहा है |

Facebook Comments