Saturday 7th of March 2026 08:28:58 AM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 May 2020 4:46 PM |   648 views

मई के अंत से राष्ट्रीय शिविर फिर से शुरू करने की योजना- खेल मंत्री

नयी दिल्ली-  खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने रविवार को कहा कि उनका मंत्रालय ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों के लिये राष्ट्रीय शिविरों को चरणबद्ध तरीके से शुरू करने की योजना बना रहा है।

रीजीजू ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन के कारण उनका मंत्रालय भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के केंद्रों में ट्रेनिंग शिविर शुरू नहीं कर पाया। पहले लॉकडाउन तीन मई तक था जिसे अब 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।

रीजीजू ने फिक्की के वेबिनार ‘कोराना एवं खेल ,  द चैम्पियंस स्पीक’ में कहा, ‘‘शिविर चरणबद्ध तरीके से शुरू होंगे। पहले हम एनआईएस पटियाला और बेंगलुरू के साइ में ट्रेनिंग शुरू करेंगे जहां इस समय एथलीट ठहरे हुए हैं। इस महीने के अंत से बेंगलुरू और पटियाला में ट्रेनिंग शुरू करने की उम्मीद है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘शिविर उन खेलों के लिये होंगे जिसमें हमने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया है या उन खेलों के लिये होंगे जिसके भविष्य में ओलंपिक क्वालीफिकेशन हैं। राष्ट्रीय शिविर मार्च के मध्य में निलंबित कर दिये थे जब कोविड-19 महामारी के मामले देश में बढ़ने शुरू हुए थे।

                ( भाषा )

 

Facebook Comments