Saturday 7th of March 2026 12:52:11 PM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Mar 2020 4:59 PM |   2349 views

लॉकडाउन से प्रभावित मजदूरों और गरीबों के लिए 1.70 लाख करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा

नयी दिल्ली – सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के उद्देश्य से शुरू किये गये लॉक डाउन से  प्रभावित मजदूरों और गरीबों के लिए एक लाख 70 हजार करोड़ रूपये के राहत पैकेज की घोषणा की है। नई दिल्‍ली में आज संवाददाताओ को संबोधित करते हुए वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि कोरोना के मुकाबले में लगे विभिन्‍न वर्ग के लोगों को तीन महीने के लिए 50 लाख रूपये का बीमा भी कराया जाएगा। इनमें डॉक्टर, चिकित्साकर्मी, स्‍वास्‍थ्यकर्मी, सफाई कर्मचारी और आशा कार्यकर्ता शामिल है।

वित्‍तमंत्री ने बताया कि 80 करोड़ लोगों को अगले तीन महीने तक पांच किलो चावल या गेंहू मुफ्त उपलब्‍ध कराया जाएगा। यह इस समय दिए जा रहे 5 किलो राशन के अलावा होगा। इसके अतिरिक्‍त, प्रत्‍येक परिवार को एक किलो दाल भी मुफ्त दी जाएगी।

वित्‍त मंत्री ने ये भी बताया कि मौजूदा प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत आठ करोड़ 70 लाख किसानों और अन्‍य लोगों को अप्रैल के पहले सप्‍ताह तक उनके खाते में 2 हजार रूपये जमा कर दिए जाएंगे। वित्‍त मंत्री ने मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी में भी वृद्धि की घोषणा की जिससे 5 करोड़ परिवारों को फायदा मिलेगा।
वरिष्‍ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्‍यांगजनों को अगले तीन महीनों के दौरान एक – एक हजार रूपये की दो किस्‍तों में तदर्थ अनुदान दिया जाएगा।

Facebook Comments