Wednesday 4th of February 2026 11:22:56 AM

Breaking News
  • लोकसभा में भारी हंगामा ,कागज उछालने पर 8 सांसद निलम्बित |
  • नक्सल आतंक का काउंटडाउन शुरू ,सिर्फ 8 जिलों में सिमटा , संसद में नित्यानंद राय का दावा |
  • मेड इन इंडिया के लिए बड़ी जीत – वित्तमंत्री निर्मला ने दी बधाई,कहा- 18% टैरिफ से निर्यातकों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Mar 2020 7:06 PM |   2154 views

जीसैट-1 का कल नहीं होगा प्रक्षेपण- इसरो

बेंगलुरु-  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) ने बुधवार को बताया कि जीएसएलवी-एफ 10 के जरिये जीसैट-1 का प्रक्षेपण तकनीकी कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है। यह पहले आगामी पांच मार्च को होने वाला था। इसरो ने एक बयान में कहा, ‘‘ पांच मार्च 2020 को निर्धारित जीएसएलवी-एफ 10 के जरिये जीसैट-1 का प्रक्षेपण तकनीकी कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है। प्रक्षेपण की नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। 

अंतरिक्ष एजेंसी के मुख्यालय ने हालांकि इस पर विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी। इस उपग्रह को गुरुवार शाम पांच बजकर 43 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाना था। एजेंसी के अनुसार जीसैट-1 का वजन 2,268 किलोग्राम है और यह एक अत्याधुनिक पर्यवेक्षण उपग्रह है।

Facebook Comments