Saturday 7th of March 2026 10:49:35 AM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Feb 2020 6:55 PM |   1948 views

19 फ़रवरी से महाराष्ट्र के कॉलेजों में प्रतिदिन गाया जाएगा राष्ट्रगान

 

महाराष्ट्र के कॉलेजों में प्रतिदिन राष्ट्रगान गाना अनिवार्य कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्रालय का यह आदेश 19 फरवरी से प्रदेश के सभी कॉलेजों में लागू होगा। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश के सभी कॉलेजों को 19 फरवरी से दिन की शुरुआत राष्ट्रगान से करने का आदेश दिया है।

उन्होंने कहा, ‘हाल ही में हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि कॉलेज में प्रतिदिन राष्ट्रगान गया जाना चाहिए। 19 फरवरी यानी शिव जयंती से हम इसकी शुरुआत करने जा रहे हैं। इससे संबंधित आदेश की चिट्ठी राज्य सभी कॉलेजों को भेजी जा चुकी है। सभी इसे लागू करने के लिए तैयार हैं।’

एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री उदय सामंत ने कहा, ‘मेरे ख्याल से एक दिन में 15 लाख लोग राष्ट्रगान गाएंगे। ऐसा करने वाला महाराष्ट्र देश का अकेला राज्य होगा।’

Facebook Comments