Saturday 7th of March 2026 10:49:35 AM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Feb 2020 6:13 PM |   1448 views

केजरीवाल 16 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

नयी दिल्ली-  अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। केजरीवाल के शपथ समारोह का रामलीला मैदान में होने का एक अलग महत्व समझा जाता है क्योंकि अन्ना हजारे के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन उन्होंने इसी मैदान में किया था। इससे पहले दो बार उन्होंने रामलीला मैदान में ही शपथ ग्रहण की थी। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के कल मंगलवार को घोषित नतीजों में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें अपने नाम की हैं। वहीं बाकी आठ सीटें भाजपा की झोली में गईं।

Facebook Comments