Saturday 7th of March 2026 02:55:03 PM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Jan 2020 6:04 PM |   1323 views

उप्र में दस पुलिस अधिकारियों के तबादले

 

लखनऊ-  उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी मुरादाबाद एससी दुबे को पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र बनाया है जबकि इस पद पर तैनात जे रविंद्र गौड़ को अब पुलिस उप महानिरीक्षक एसआईटी लखनऊ बनाया गया है ।

पुलिस उप महानिरीक्षक ट्राफिक मोदक राजेश दिनेश राव को पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र बनाया गया है । जबकि इस पद पर पहले ट्रांसफर किये गये लव कुमार का ट्रांसफर निरस्त कर दिया गया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी मेरठ अनिल कुमार राय को पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय पर नयी तैनाती दी गयी है । उन्होंने बताया कि कमांडेट 35 बटालियन पीएसी लखनऊ को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बनाया गया है जबकि इस पर पर पहले स्थानान्तरित किये गये मुनिराज का स्थानान्तरण निरस्त कर दिया गया है ।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रयागराज आशुतोष दिवेदी  को अपर पुलिस उपायुक्त गौतम बुद्ध नगर बनाया गया है । अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ चिरंजीव नाथ सिन्हा को अपर पुलिस उप आयुक्त लखनऊ नगर पर नयी तैनाती दी गयी है । वहीं पुलिस अधीक्षक आरटीसी चुनार मिर्जापुर केशव कुमार चौधरी को सेनानायक 35 बटालियन पीएसी लखनऊ भेजा गया है ।

Facebook Comments