Saturday 7th of March 2026 04:55:44 PM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Dec 2019 5:24 PM |   1533 views

कांग्रेस के लिए सर्वोपरि है भारत

नयी दिल्ली-  कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को 135वें स्थापना दिवस का जश्न मनाया और इस मौके पर पार्टी ने कहा कि उसके लिए सदा सबसे पहले भारत है।

पार्टी ने ट्वीट कर कहा, ‘देश के लिए बलिदान कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे ऊपर है। हमारी स्थापना के बाद से, स्वतंत्रता आंदोलन के दैरान और आगे भी हमेशा सबसे पहले भारत है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं ने दशकों से देश में बिना स्वार्थ के योगदान दिया है।

स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंटनी, अहमद पटेल और कई अन्य नेता मौजूद थे।

स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी शनिवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में ‘संविधान बचाओ, भारत बचाओ’ के संदेश के साथ फ्लैग मार्च निकाल रही है।

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन कर रही है। राहुल गांधी असम में एक रैली को संबोधित करेंगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

Facebook Comments