Wednesday 17th of December 2025 08:14:11 AM

Breaking News
  • चुनाव हारने के बाद गलत धारणाए फैला रही कांग्रेस ,जे पी नड्डा बोले बिहार में SIR पर लगाई मुहर|
  • MGNAREGA में बदलाव को लेकर केंद्र पर बरसे राहुल गाँधी ,कहा -यह महात्मा गाँधी के आदर्शो का अपमान|
  • GEN -Z प्रोटेस्ट के बाद नेपाल में चुनाव की घडी ,प्रचार अभियान जोरो पर |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Dec 2019 1:33 PM |   2387 views

किसानो के मसीहा थे- चौधरी चरण सिंह

अति सरल जीवन शैली , प्रतिभा के धनी ,ईमानदार , कुशल वक्ता के रूप में प्रतिष्ठित भारत के पाचवे प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को कौन नही जानता |किसान परिवार में जन्मे चौधरी साहब पूर्णरूपेण किसानो के हितों के प्रति समर्पित थे | वह कहते थे – 

” भारत की समृधि का रास्ता गांवों के खेतों और खलिहानों से गुजरता है ”

चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है |चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसम्बर 1902 में मेरठ के नुरापुर गाँव में हुआ था  इनकी पत्नी गायत्री देवी थी |29 मई 1987 को में यह किसानो का मसीहा दुनिया से विदा हो गया |

चौधरी चरण सिंह किसी व्यक्ति का नाम नही एक विचारधारा का नाम है |वह शाकाहारी थे |उनका राजनैतिक जीवन काफी उतार – चढाव भरा था |विधानसभा से लेकर संसद का सदस्य रहकर विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे |उनका प्रधानमंत्री पद का कार्यकाल ( 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980तक  ) काफी अल्प समय  का था | 

चौधरी चरण सिंह धोती , कुर्ता और एच . एम्  . टी  घडी पहनते थे |प्रधानमंत्री पद पर रहने के बावजूद भी वह दिल्ली से लखनऊ ट्रेन से आते थे |सादगी की मिसाल थे चौधरी  साहब | 

Facebook Comments