Friday 19th of September 2025 10:20:49 PM

Breaking News
  • करण जौहर को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत ,बिना परमिशन तस्वीर या आवाज़ के इस्तेमाल पर रोक |
  • ऑनलाइन गेमिंग कानून एक अक्टूबर से होगा लागू – वैष्णव |
  • शिवकाशी में नए डिज़ाइन के पटाखों की मांग ,दिवाली से पहले ही कारोबार में चमक की उम्मीद |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Dec 2019 3:10 PM |   1451 views

उन्नाव पीड़िता की मौत के बाद धरने पर बैठे अखिलेश यादव

लखनऊ-  जिंदा जला दी गई उन्नाव बलात्कार पीड़िता की मौत के बाद
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव विधान भवन के मुख्य द्वार के सामने शनिवार को धरने पर बैठ गए। उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र की रहने वाली बलात्कार पीड़िता को 5 लोगों ने आग के हवाले कर दिया था जिसके बाद वे दिल्ली के अस्पताल में शुक्रवार को जिंदगी की जंग हार गई। पीड़िता की मौत की खबर मिलने के बाद अखिलेश पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ विधान भवन के सामने धरने पर बैठ गए।
 
इस घटना के लिए उन्होंने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार को जिम्मेदार ठहराया और ऐलान किया कि इस घटना के खिलाफ रविवार को समाजवादी पार्टी प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर शोकसभा का आयोजन करेगी।
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सरकार जुल्म का शिकार महिलाओं और लड़कियों की मदद नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार जो दु:ख और परेशानी दे रही है, उसे हटना चाहिए। यह हमारे समाज के लिए काला दिन है। उन्होंने कहा कि सपा रविवार को सभी जिला मुख्यालयों पर उन्नाव की बेटी के लिए शोकसभा करेगी |
 
सपा अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में यह कोई पहली घटना नहीं है। वह समय याद कीजिए, जब मुख्यमंत्री आवास के सामने एक बेटी ने न्याय के लिए आत्मदाह की कोशिश की तब जाकर मामला दर्ज किया गया।
 
उन्नाव की एक और बेटी ने तो पूरा परिवार खो दिया। उसके लिए भाजपा की सरकार दोषी थी और आज जिस बेटी की जान गई उसके लिए भी योगी सरकार ही कसूरवार है।
Facebook Comments