Saturday 17th of January 2026 05:12:55 AM

Breaking News
  • भारत में शिया मुस्लिम ईरान के समर्थन में उतरे ,कारगिल से लेकर लखनऊ तक उठ रही आवाजें |
  • पंजाब केसरी समूह का मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र , सरकार पर लगाया प्रेस को डराने और छापेमारी का आरोप |
  • उत्तर प्रदेश में आजकल खिल रही धूप ,ठंड से मिली राहत|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Oct 2019 2:21 PM |   1636 views

उत्तराखंड में गुटखा, पान मसाला प्रतिबंधित

देहरादून-  उत्तराखंड सरकार ने गुटखा जैसे पदार्थों और तंबाकू एवं निकोटिन की उच्च मात्रा वाले पान मसाला के उत्पादन, भंडारण, वितरण और बिक्री को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है।  खाद्य सुरक्षा आयुक्त नितेश कुमार झा ने शुक्रवार की शाम इस संबंध में एक आदेश जारी किया।

यह फैसला तंबाकू एवं निकोटिन युक्त गुटखा और पान मसाला जैसे पदार्थों के मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के मद्देनजर लिया गया है। आदेश में प्रतिबंध के कारणों के बारे में विस्तार से बताया गया है कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण मानव उपभोग के किसी भी उत्पाद में तंबाकू एवं निकोटिन के प्रयोग को प्रतिबंधित करता है और यह पाया गया कि गुटखा, पान मसाला और विभिन्न नामों के तहत बेचे जा रहे कई अन्य उत्पादों में इनकी मात्रा बहुत ज्यादा है |

Facebook Comments