Saturday 17th of January 2026 01:36:11 AM

Breaking News
  • भारत में शिया मुस्लिम ईरान के समर्थन में उतरे ,कारगिल से लेकर लखनऊ तक उठ रही आवाजें |
  • पंजाब केसरी समूह का मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र , सरकार पर लगाया प्रेस को डराने और छापेमारी का आरोप |
  • उत्तर प्रदेश में आजकल खिल रही धूप ,ठंड से मिली राहत|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Oct 2:28 PM |   1603 views

एलोवेरा प्रकृति का वरदान

 

एलोवेरा दिखने मे अवश्य एक अजीब सा पौधा है लेकिन इसके गुणों का कोई अंत नही है |एलोवेरा का पौधा जीनस प्रजाति के अंतर्गत आता है |आयुर्वेद मे इसे घृत कुमारी की ” उपाधि “मिली हुई है |औषधि की दुनिया मे इसे संजीवनी भी कहा जाता है |

एलोवेरा की विशेषताएँ 

  • एलोवेरा तना रहित पौधा है ,यह किसी भी तरह की मिट्टी पर उगाया जा सकता है |
  • इसकी लम्बाई 60 से 100 सेंटीमीटर तक होती है |
  • पत्तियों के किनारे छोटे -छोटे दांत जैसे कांटे होते है |
  • एलोवेरा की पत्तियों मे मे जो जल रहता है वो स्वाद मे बहुत कड़वा होता है ,लेकिन अपने चिकित्सीय गुण के वजह से विश्व भर मे जाना जाता है | एलोवेरा का बालों के लिए लाभ – 
  • एलोवेरा हमारे शरीर के पी एच बैलंस को बनाये रखता हैं ,जिसकी वजह से हमारें बाल स्वस्थ रहतें हैं |
  • एलोवेरा मे एंटीफंगल गुण होने के कारण यह एन्जाय्मटिक विघटन को बढ़ता है ,जो की रुसी को कम करता है |
  • एलोवेरा का उपयोग बालो मे कंडीशनर के रूप मे भी होता है ,जिससे बाल मुलायम हो जाते है | 
Facebook Comments