Wednesday 4th of March 2026 08:41:39 PM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Oct 2019 3:09 PM |   1652 views

अमिताभ की तबियत बिगड़ी

 

मुंबई-  हिंदी फिल्मों के अभिनेता अमिताभ बच्चन को नियमित जांच के लिए मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि अमिताभ मंगलवार को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए और वह अब भी वहीं हैं।

शुरुआत में मिली खबरों के अनुसार अमिताभ लीवर संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती है, लेकिन यह बात स्पष्ट नहीं है। अमिताभ ने गुरुवार को करवा चौथ के मौके पर अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं थी। उन्होंने 11 अक्टूबर को अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ अपना 77वां जन्मदिन मनाया था।
Facebook Comments