Wednesday 4th of March 2026 06:58:14 PM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Oct 2019 2:16 PM |   1710 views

बस्ती में जिला अस्पताल में भर्ती कैदी फरार

गोरखपुर –  बस्ती के जिला अस्पताल में भर्ती एक कैदी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। जेलर सतीश चन्द्र के अनुसार, ‘ गुरूवार को दो पुलिसकर्मी बस्ती जेल से सिराज नाम के कैदी को अस्पताल ले गये थे, वह वहां इलाज के लिये भर्ती था। रात करीब 11 बजे कैदी शौचालय गया। कुछ समय बाद जब पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कैदी शौचालय की खिड़की की जाली काटकर फरार हो गया है ।

उन्होंने बताया कि शहर में दुर्गा पूजा का मेला लगा हुआ है और वह उसी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। जेल प्रशासन और पुलिसकर्मी उसकी तलाश कर रहे है । बलात्कार का आरोपी सिराज बस्ती जिले के वाल्टरगंज इलाके के पुरसिया का रहने वाला था और 22 जुलाई से जेल में बंद था। पुलिस कैदी की तलाश कर रही है।

Facebook Comments