Wednesday 4th of March 2026 05:28:15 PM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Oct 2019 5:34 PM |   1848 views

खूंटी में तीन माओवादी गिरफ्तार

खूंटी-  झारखंड की खूंटी जिला पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं।गिरफ्तार नक्सलियों में धर्मवीर महतो उर्फ डेमका महतो, अमरजीत मुंडा उर्फ सोमा मुंडा और करण सिंह मुंडा शामिल हैं।पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि गिरफ्तार तीनों माओवादियों के पास से एके-47 का एक कारतूस, एक देसी पिस्तौल, 14 अन्य कारतूस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन का बैनर बरामद किया गया है।

शेखर ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस   में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मारंगहादा थाना अंतर्गत तिलमा में कई नक्सली घटनाओं में वांछित धर्मवीर महतो देखा गया है। सूचना के बाद सहायक पुलिस अधीक्षक और उपमंडल पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई जिसमें तीन माओवादी दबोच लिए गए।उन्होंने बताया कि धर्मवीर पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। पूछताछ में उसने सोमा पाहन की हत्या, रंगदारी मांगने और कई अन्य नक्सली घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

Facebook Comments