Wednesday 4th of March 2026 02:39:16 PM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Oct 2019 1:39 PM |   1661 views

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

नई   दिल्ली-  राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता एल के आडवाणी, केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल एवं हरदीप सिंह पुरी और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित की।उप राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘ हम महात्मा गांधी को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हैं। आइए, हम दैनिक जीवन में गांधीवादी सिद्धांतों को लागू कर और अपनाकर हमारे जीवन में बदलाव लाने का प्रयास करें।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश मानवता के प्रति गांधी के चिरस्थायी योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त करता है।उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हम उनके सपनों को साकार करने और एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए लगातार कड़ा परिश्रम करने का संकल्प लेते हैं।मोदी ने गांधी पर एक छोटा वीडियो भी ट्वीट किया जिसके जरिए बताया कि बापू का शांति का संदेश वैश्विक समुदाय के लिए अब भी प्रासंगिक है।
प्रधानमंत्री ने उन सात बुराइयों का जिक्र किया जिनसे गांधी ने बचने को कहा था और ये बुराइयां हैं: बिना काम किये अर्जित संपत्ति, अंतरात्मा के बिना उपभोग, चरित्र के बिना अर्जित ज्ञान, नैतिकता बिना व्यापार/व्यवसाय, मानवता से रहित विज्ञान, त्याग बिना धर्म तथा सिद्धांत विहीन राजनीति।पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

Facebook Comments