Friday 16th of January 2026 04:28:40 AM

Breaking News
  • मकर संक्रांति की शुभकामनाये |
  • गोरखपुर रेलवे स्टेशन का 141 वर्ष पूरा, मनाया गया स्थापना दिवस |
  • सुप्रीमकोर्ट- जांच एजेंसी के काम में दखल गंभीर मामला , ममता बनर्जी  सरकार और पुलिस को नोटिस 
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Sep 2019 5:33 PM |   1906 views

‘शोले’ के कालिया नहीं रहे

मुम्बई-   हिन्दी-मराठी फिल्मों के जाने माने अभिनेता विजू खोटे का सोमवार को निधन हो गया। उनके कई अंगो ने काम करना बंद कर दिया था। वह 77 वर्ष के थे।
फिल्म ‘शोले’ में ‘कालिया’ और ‘अंदाज अपना अपना’ में ‘रॉर्बट’ के किरदार के लिए मशहूर खोटे ने अपने घर पर अंतिम सांस ली।अभिनेता की भांजी एवं अदाकारा भावना बलसावर ने  कहा, ‘‘ उन्होंने अपने घर पर सुबह करीब छह बजकर 55 मिनट पर नींद में ही अंतिम सांस ली। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।उन्होंने कहा, ‘‘ वह अस्पताल में अंतिम सांस नहीं लेना चाहते थे इसलिए हम कुछ दिन पहले उन्हें घर ले आए थे। यह हमारे लिए एक बड़ी क्षति है। चंदन वाड़ी’ में सुबह करीब 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।खोटे को फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’, ‘वेंटिलेटर’ और टीवी शो ‘ज़बान संभालके’ में बेहतरीन अभिनय के लिए भी सराहा गया।

Facebook Comments