Wednesday 4th of March 2026 10:08:09 AM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Apr 2019 7:05 AM |   2806 views

आनंद सिंह युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बने

देवरिया – राष्ट्रीय समानता दल की आवश्यक बैठक शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता मे भुजौली रोड ,कैंप कार्यालय पर सम्पन्न हुई बैठक मे आनंद सिंह कुशवाहा एवं उनके समर्थको को दल की प्राथमिक सदयस्ता ग्रहण कराया गया |आनंद सिंह कुशवाहा को युवजन सभा देवरिया का जिला अध्यक्ष मुख्य महा सचिव अगम स्वरुप कुशवाहा के द्वारा मनोनीत किया गया |

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मुख्य महासचिव अगम स्वरुप ने कहा कि राष्ट्रीय समानता दल ने उत्तर प्रदेश मे समान विचार धारा के आधार पर  2019 के लोक सभा चुनाव मे सपा -बसपा को समर्थन दिया है और उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को महागठबंधन के प्रत्याशियों का प्रचार -प्रसार करने की लिए निर्देशित कर विजय दिलाने का संकल्प लिया  |बैठक मे प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा , जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण कुशवाहा, जिला महामंत्री रमाशंकर चौरसिया ,चन्दन सिंह ,मंजेश सिंह पंकज कुमार मौर्या ,दीपक कुशवाहा एवं  जिला प्रभारी अभय कुशवाहाआदि मौजूद रहे |

Facebook Comments