कांग्रेस पार्टी का 84वां महाअधिवेशन

कांग्रेस पार्टी का 84वां महाअधिवेशन
Picture 2 of 9

कांग्रेस पार्टी का 84वां महाअधिवेशन नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुरू हुआ। राहुल गांधी की अगुवाई में यह कांग्रेस का पहला अधिवेशन है। शनिवार सुबह राहुल गांधी के अधिवेशन स्थल पहुँचने पर पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एके एंटनी, गुलाम नबी आजाद ने उनका स्वागत किया। कांग्रेस के 84वें महाअधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने देश में गुस्सा फैलाया है। राहुल गांधी ने कहा कि, पीएम मोदी लोगों को बांटने का काम कर रहे है। महाअधिवेशन को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि, आज देश में एक-दूसरे को आपस में लड़वाया जा रहा है।