Tuesday 23rd of April 2024 07:21:39 PM

Breaking News
  • नितीश कुमार की अपील , बिहार की प्रगति को रुकने न दे , NDA का करे समर्थन |
  • इंग्लिश चैनल पार करते समय एक बच्चे सहित कम से कम पांच लोगो की मौत |
  • संकट से निपटने को बनायीं गयी पूंजी बफर व्यवस्था लागू करने की जरुरत नहीं -RBI
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Dec 2019 12:41 PM |   369 views

हम एक हैं – कुशवाहा महासभा

देवरिया – कल ( रविवार ) को देवरिया खास स्थित देवरिया प्राइवेट आई . टी आई . के सभागार में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा द्वारा समाज की ” दशा और दिशा “विषय पर एक गोष्ठी आयोजित की गयी |बुद्ध एवं महापुरुषों  की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर,कार्यक्रम का संचालन धनंजय कुशवाहा ने किया |कार्यक्रम की अध्यक्षता  भोज प्रसाद  कुशवाहा (अधिवक्ता ) ने किया |

सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अगम स्वरुप कुशवाहा ने कहा  कि हमारे राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह ( अशोक चक्र एवं  अशोक लाट ) को केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण   मिटाया जा रहा है , जिसका हम पुर जोर विरोध करते हैं | इस कृत्य के लिए केंद्र सरकार को कुशवाहा , मौर्य , सैनी, शाक्य समाज कभी भी माफ़ नही करेगा और आनेवाले समय में इसका हिसाब भी करेगा | 

राजेंद्र मौर्य (पूर्व उपाध्यक्ष ,पिछड़ा प्रकोष्ठ ,समाजवादी पार्टी  ) ने  अपने उदबोधन में समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि   हम लोग भले ही किसी भी राजनैतिक दल में हो लेकिन हम सभी को एक होकर रहना चाहिए |तभी हमारा समाज विकास की ओर अग्रसर होगा |

मौर्य काल का इतिहास स्वर्णिम रहा है और हम सभी मिलकर इस इतिहास को कायम रखेंगे| यह तब होगा जब हम एकजुट होकर संघर्ष करेंगे और  शासन सत्ता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे उक्त बातें अशोक सिंह कुशवाहा , पूर्व संयुक्त निदेशक अभियोजन ने कहा |   

शिक्षक नेता सुरदर्शन कुशवाहा ने ” हम एक हैं ” का नारा दिया जिससे कुशवाहा समाज के लोगो में नव स्फूर्ति का आभास हुआ | 

इस अवसर पर  प्रेम कुशवाहा ,दीनानाथ कुशवाहा ( पूर्व विधायक ), अयोध्या प्रसाद कुशवाहा ( पूर्व जिलाध्यक्ष कुशवाहा महासभा  ),अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष ऋषिकेश कुशवाहा ,गिरीश चंद्र कुशवाहा ,डी . के . मौर्य ,सतीश कुशवाहा , सुरेन्द्र मौर्य ( प्रबंधक, देवरिया प्राइवेट  आई . टी . आई .) , रितेश कुशवाहा , विरेन्द्र कुशवाहा ,कृष्ण मोहन , विकास कुशवाहा , शशिकांत कुशवाहा , राजकुमार कुशवाहा , श्रीकृष्ण कुशवाहा , लल्लन कुशवाहा ,ओम प्रकाश कुशवाहा ( प्रबंधक , किड्स वैली पब्लिक स्कूल ), राम प्रवेश  सहित सैकड़ों कुशवाहा ,मौर्य समाज के लोग उपस्थित थे |     

Facebook Comments